1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. चेहरे से तिल हटाने के उपाय - Mole Removal Tips In Hindi

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 1% लोग तिल के साथ जन्म लेते हैं? इसके साथ यह भी उतना ही बड़ा सच है कि लाइट कम्प्लेक्शन वालों में तिल का होना बहुत आम बात है। क्या आप इस बात से दुखी रहते हैं कि आपकी बॉडी पर एक नहीं कई तिल हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

तिल क्या होते हैं? - What Are Moles In Hindi?

तिल आपकी स्किन पर दाग की तरह दिखते हैं, जो आपके सामान्य कम्प्लेक्शन से अमूमन गहरे रंग के होते हैं। सामान्य तिल कुछ मिमी साइज के होते हैं और ये फ्लैट या उभरे हुए हो सकते हैं। तिल आपकी स्किन पर कहीं भी हो सकते हैं, एक या समूह में भी। यह एक वयस्क के लिए आम बात है कि उसकी बॉडी पर 15 से 40 तिल [1] हों।

मेडिकल टर्म में इस आम तिल को नीवस कहा जाता है, जो लैटिन शब्द नेवस से आया है, जिसका मतलब बर्थमार्क है। आपको एक तिल जन्म से भी आपकी बॉडी पर हो सकता है या लाइफ में कभी भी आपकी बॉडी पर निकल सकता है। एक बच्चे या किशोर को तिल होने की संभावना ज्यादा रहती है। यह संभव है कि तिल समय के साथ साइज में बड़ा हो जाये या गायब ही हो जाए। कुछ तिल में से बाल भी उग जाते हैं। एक तिल का औसत समय लगभग 50 साल [2] है।

यदि एक वयस्क को एक नया तिल जैसा कुछ निकलता है या पुराना तिल अपना आकार या रंग बदलता है, तो इसे आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।

तिल का क्या कारण है? - What Causes Moles?

तिल तब हो जाते हैं, जब मेलेनोसइट्स नामक विशेष सेल्स आपकी स्किन के किसी खास जगह पर जमा होते हैं। मेलेनोसइट्स पिगमेंट का निर्माण करने वाले सेल्स होते हैं, जो सूरज की खतरनाक किरणों से आपकी स्किन की सुरक्षा करने के लिए इवन तरीके से फैल जाते हैं। आपके जींस तिल के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

बीआरएएफ जीन में एक म्यूटेशन मेलेनोसइट्स के जमा होने के लिए जिम्मेदार है, जिसकी वजह से तिल [3] बन जाते हैं। सूरज की किरणों से संपर्क या हार्मोनल बदलाव जैसे कारकों से भी नए तिल बनते हैं या पहले से मौजूद तिल के आकार या रंग में बदलाव आता है।

तिल के प्रकार - Types Of Moles

Single mole at the neck of  girl

अगर आप यह सोच रह हैँ कि तिल एक जैसे ही होते हैं, तो आप गलत हैं। तिल निम्न प्रकार के होते हैं –

1. कॉन्जेनिटल तिल

जैसा कि नाम है, ये तिल आपकी बॉडी पर जन्म से होते हैं। अमूमन कॉन्जेनिटल तिल खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन यह बच्चे के बढ़ने के साथ ही आकार में भी बड़े हो सकते हैं और इनके रंग में भी बदलाव आ सकता है। हालांकि, यहां यह बताना जरूरी है कि कुछ स्टडीज के अनुसार, जिन लोगों के बड़े कॉन्जेनिटल तिल होते हैं, उन्हें स्किन कैंसर होने का खतरा भी ज्यादा रहता है।

2. एक्वायर्ड तिल

ये आम तिल होते हैं, जो जन्म के बाद आपके शरीर पर आ जाते हैं। जिन लोगों का स्किन टोन लाइट होता है या बाल लाल होते हैं, उन्हें इस तरह के तिल होने की संभावना ज्यादा रहती है। ये तिल अपने आप कैंसर वाले नहीं होते हैं। लेकिन 50 से ज्यादा तिल वाले लोगों में मेलेनोमा होने की संभावना ज्यादा रहती है, जो मेलेनोसइट्स के अनियंत्रित ग्रोथ [4] की वजह से एक खतरनाक बीमारी है।

3. एटिपिकल तिल

इन्हें डिसप्लास्टिक नेवी भी कहा जाता है। ये तिल अमूमन आकार में इररेगुलर होते हैं और मेलेनोमा जैसे दिखते हैं। एटिपिकल तिल आपके शरीर पर कहीं भी हो सकते हैं, जैसे सिर, गर्दन, पीठ या नाक पर। यह सुनिश्चित करने के लिए आपको इन्हें ध्यान से देखते रहना चाहिए, कि कहीं इनके आकार या रंग में बदलाव तो नहीं आ रहा है और ये मेलेनोमा में तो नहीं बदल रहे हैं।

एफएएमएमएम सिन्ड्रोम वाले लोगों को अपनी बॉडी पर मल्टीपल एटिपिकल तिल का पारिवारिक इतिहास रहता है। यह सिन्ड्रोम मलीगनेंट मेलेनोमा के जोखिम से भी जुड़ा है और अन्य मलिगनेंसीज जैसे पैनक्रिएटिक कैंसर से भी। सीडीकेएन2ए जीन में म्यूटेशन के साथ बीआरएएफ म्यूटेशन लगभग 40% मामलों [5] में मौजूद रहता है।

4. स्पिटज नेवी

ये तिल गुंबद आकार के होते हैं और इनका रंग गुलाबी या भूरा हो सकता है। ये अमूमन बच्चों और युवाओं को होते हैं, जिनकी उम्र 20 से कम की रहती है। ये बहुत जल्दी 1 सेंटीमीटर की साइज में हो जाते हैं और फिर वैसे ही बने रहते हैं। कुछ मामलों में, स्पिटज नेवी नजदीक से देखने पर मेलेनोमा की तरह दिखता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि ऐसे मामले में डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिल लेना चाहिए।

तिल का इलाज कैसे किया जा सकता है? - How Can Moles Be Treated In Hindi?

अधिकतर तिल को उपचार की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, यदि आपको तिल में दर्द है, उससे खुजली आ रही है और खून निकल रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कुछ लोग कॉस्मेटिक कारणों से भी तिल को हटाना चाहते हैं। आपका डर्मेटोलॉजिस्ट आपकी जरूरतों के अनुसार सही ट्रीटमेंट कराने की सलाह देगा।

1. सर्जिकल रिमूवल - Surgical Removal

डॉक्टर सर्जरी से भी तिल को हटा सकता है, यदि उन्हें यह लगेगा कि यह खतरनाक है या स्किन कैंसर का कारण बन सकता है।

2. लेजर ट्रीटमेंट - Laser Treatment

लेजर ट्रीटमेंट को एक प्रोफेशनल ही कर सकता है, जिससे तिल के दिखने को हल्का किया जा सकता है।

3. सर्जिकल शेव - Surgical Shave

इस प्रोसिजर को भी डॉक्टर ही कर सकता है। एक शेविंग ब्लेड की मदद से तिल को हटा दिया जा सकता है और सेल्स को बायोप्सी के लिए भेजा जाता है ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके।

4. फ्रीजिंग – Freezing

लिक्विड नाइट्रोजन की एक छोटी सी मात्रा डॉक्टर द्वारा तिल पर स्प्रे की जाती है, ताकि सेल्स को फ्रीज किया जा सके। ये वे सेल्स होते हैं, जो पिगमेंटेशन का कारण बनते हैं। फ्रीजिंग से ब्लिस्टरिंग हो सकती है, जो अमूमन अपने आप ठीक हो जाती है।

तिल कम करने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies To Remove Moles in Hindi

Using a banana peel on hand skin

तिल को कम करने के लिए कई घरेलू उपाय हैं, जिनके बारे में हम अपनी दादी और नानी से सुनते आए हैं। ये घरेलू उपाय स्किन फ्रेंडली भी हैं। आज हम इनके बारे में जानते हैं।

A. एप्पल साइडर विनेगर - Apple Cider Vinegar

एप्पल साइडर विनेगर तिल से मुक्ति पाने का बढ़िया तरीका है। इसमें मैलिक और टार्टरिक एसिड पाए जाते हैं, जो तिल को हटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कैसे लाएं उपयोग में

  • एक रूई में एप्पल साइडर विनेगर डालें।
  • इसे तिल पर अच्छी तरह से लगाएं और उसी पर रूई को छोड़ दें।
  • अगर आपको जल्दी रिजल्ट चाहिए, तो इसे हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।

B. केले का छिलका - Banana Peel

हम अमूमन केले के गुणों की तारीफ़ों के पुल बांधते हैं लेकिन केले के छिलके को भूल जाते हैं। सच तो यह है कि केले का छिलका भी उतना ही उपयोगी है, जितना केला खुद। बात जब चेहरे पर से तिल को हटाने की आती है, तो केले के छिलके के अंदर का नरम वाला हिस्सा तिल हटाने के काम आ सकता है।

कैसे लाएं उपयोग में

  • केले के छिलके के अंदर वाले हिस्से को तिल वाली जगह पर रख कर वहां कोई साफ कपड़ा या पट्टी बांध दीजिए।
  • इसे रात भर यूं ही लगा रहने दें।
  • सुबह पट्टी हटा लें।
  • कुछ दिनों तक नियमित तौर पर ऐसा करने से तिल गायब हो जाएंगे।

C. प्याज़ का रस - Onion Juice

प्याज के रस के बारे में कई शोध कहते हैं कि यह स्किन पर कई स्पॉटस को दूर करने में असरकारी है। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन के इलाज में मदद करता है। इसलिए, यह तिल के इलाज में भी सहायक हो सकता है।

कैसे लाएं उपयोग में

  • प्याज के एक टुकड़े को पीस कर उसका रस अलग कर लें।
  • अब इस रस को तिल वाले जगह पर लगाएं।
  • इसे यूं ही एक घंटे तक लगा रहने दें।
  • बाद में सादे पानी से साफ कर लें।
  • ऐसे कुछ दिनों तक करने के बाद आपका तिल हट जाएगा।

D. लहसुन का रस - Garlic Juice

लहसुन का रस तिल को दूर करने के लिए कारगार साबित हो सकता है। कई शोध बताते हैं कि चेहरे पर से तिल हटाने में लहसुन मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लहसुन सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से हमारी स्किन की सुरक्षा करता है। क्योंकि तिल सूरज की रोशनी में ज्यादा होता है, लहसुन तिल को हटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे लाएं उपयोग में

  • लहसुन को पीस कर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को तिल वाली जगह पर लगाएं।
  • किसी साफ सूती कपड़े को ऊपर से बांध दें।
  • रात भर लगा रहने दें और सुबह साफ कर लें।
  • कुछ दिनों तक इसके लगातार इस्तेमाल से तिल निकल जाएगा।

तिल से बचने के उपाय – Prevention Tips For Moles In Hindi

Young woman with sun-shaped sun cream

आप अब तक तिल को हटाने के लिए उपलब्ध ट्रीटमेंट और घरेलू उपायों के बारे में जान ही चुके हैं। अब आपके लिए यह जानना जरूरी है कि तिल न हो, इसके लिए हमें क्या करना चाहिए।

  • धूप में ज्यादा समय तक रहने से बचें।
  • यदि आपको सूरज की तेज किरणों के संपर्क में आना ही है, तो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल जरूर करें।
  • अपनी स्किन को हमेशा साफ रखें और गंदे हाथों से स्किन को टच करने से बचें, खासकर अपने चेहरे को।
  • अगर आपकी स्किन पर तिल की संख्या बढ़ रही है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQs

1. क्या तिल बुरी चीज है? - Are Moles A Bad Thing?

अमूमन तिल बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होते हैं। कुछ मामलों में ही ये खतरनाक साबित होते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने तिल के आकार और रंग पर ध्यान देते रहें।

2. यदि आप एक तिल को हटा दें तो क्या होगा? - What Happens If You Pick A Mole Off?

तिल को हटाने से खून निकल सकता है। हालांकि इन्हें किसी तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन यदि किसी तिल से खून निकलता रहता है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलने की जरूरत है।

3. क्या तिल हटाना दर्दनाक है? - Is Mole Removal Painful?

तिल को हटाने में डॉक्टर स्पेशल कैंची का इस्तेमाल करता है। लेकिन तिल को हटाने से पहले आपका डॉक्टर आपके तिल में लोकल एनेस्थेटिक को इंजेक्ट करता है ताकि उसे हटाने की प्रक्रिया में दर्द न हो।

निष्कर्ष – Conclusion

एक तिल आपकी स्किन पर वह गहरा धब्बा है, जो जन्म के समय से उपस्थित रहता है या जीवन में कभी भी पनप सकता है। तिल कई तरह के होते हैं और अमूमन खतरनाक नहीं होते हैं। कुछ ही मामलों में, तिल स्किन कैंसर का कारण बनते हैं, जिन्हें मेलेनोमा कहा जाता है।

यदि आपके परिवार में मेलेनोमा का इतिहास रहा है, तो आप जोखिम में हैं। इसलिए आपको अपनी स्किन पर के टीलों पर नजर रखनी चाहिए। अगर आपको उनमें किसी तरह का बदलाव दिखे, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Begin By Knowing Your Skin

Recommended Products

  • SK Active

    Acne-Limit Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Acne Exfoliating Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    BrightSide Facial Serum For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Age Amend Facial Serum For Women

    Buy Now

Working...