1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के उपाय – Remedies for Dark Underarms in Hindi

आजकल के इस फैशन के दौर में हर कोई कपड़ों के नए-नए ट्रेंड को फॉलो करना चाहता है, जिसमें स्लीवलेस तो बहुत ही आम है। हालांकि, कुछ महिलाएं डार्क अंडरआर्म्स की वजह से स्लीवलेस नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में हम अपने इस लेख में ब्लैक अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के कुछ उपाय लेकर आए हैं। साथ ही यहां हम यह भी बताएंगे कि अंडरआर्म्स में कालापन क्यों आता है। तो चलिए जानते हैं अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करे।

डार्क अंडरआर्म्स होने के कारण – Causes Of Dark Underarms In Hindi

कई लोगों को काले अंडरआर्म्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं:

  • संक्रमण के कारण अंडरआर्म्स में कालापन आ सकता है (1)।
  • केमिकल युक्त क्रीम, जैसे हेयर रिमूविंग क्रीम, डियोड्रेंट, ब्लीच आदि का उपयोग।
  • त्वचा में मौजूद डेड स्किन
  • अत्यधिक टाइट कपड़े पहनने से
  • कुछ मामलों में गर्भावस्था की स्थिति (2)
  • मधुमेह की समस्या (3)
  • मेलेनिन के अधिक उत्पादन की वजह से भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या हो सकती है (4)।

स्किन क्राफ्ट टिप्स:

आपके अंडरआर्म्स काले न हों इसके लिए जरूरी है कि रोजाना उसकी सफाई की जाए। आप चाहें तो मॉइस्चराइजर भी लगा सकती हैं।

अंडरआर्म्स के कालेपन का इलाज - Treatment For Dark Underarms

अंडरआर्म्स में कालेपन का इलाज निम्न तरीकों से किया जा सकता है :

केमिकल पील्स का इस्तेमाल : जैसा कि हमने बताया कि मेलेनिन के अधिक उत्पादन की वजह से भी ब्लैक अंडर आर्म्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में केमिकल पील्स के इस्तेमाल से पिगमेंटेशन को सुधार कर इस समस्या का इलाज किया जा सकता है (5)।

एंटीबायोटिक या एंटी बैक्टीरियल क्रीम : अगर अंडर आर्म्स का कालापन संक्रमण की वजह से है तो ऐसे में इसका इलाज एंटीबायोटिक या एंटी बैक्टीरियल क्रीम की मदद से भी किया जा सकता है।

लेजर ट्रीटमेंट : कुछ मामलों में अंडर आर्म्स का कालापन दूर करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का भी सहारा लिया जा सकता है।

अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Dark Underarms In Hindi

अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की जगह घरेलू नुस्खों की भी मदद ली जा सकती है। इसलिए यहां हम आपको अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

1. अरंडी का तेल

अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, कैस्टर ऑयल त्वचा की उन गंदगियों को साफ करने में मदद कर सकता है, जो उसके कालेपन की वजह बनते हैं।

  • इसके लिए रोजाना नहाने से पहले अंडरआर्म्स में अरंडी का तेल लगाकर पांच मिनट तक मालिश करें।

2. हल्दी

त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल कई सालों से किया जाता रहा है। ऐसे में इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए भी किया जा सकता है। दरअस, हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है। यह त्वचा में निखार लाने के लिए सहायक माना जाता है (6)।

  • इसके लिए एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद उसे धो लें।

क्या आप जानते हैं?

खीरे का इस्तेमाल कर के भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है। दरअसल, खीरा एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है, जो डेड स्किन को बाहर निकालता है।

3. एलोवेरा

स्किन के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी माना गया है। यह अंडरआर्म्स के कालेपन से भी छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन में सुधार कर सकता है, जिसके माध्यम से कालेपन की समस्या दूर हो सकती है (7)।

  • इसके लिए ताजा एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें।
  • फिर उस जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

4. नींबू रस

जैसा कि हमने लेख में बताया कि डेड स्किन की वजह से भी अंडरआर्म्स काले हो सकते हैं। ऐसे में नींबू का इस्तेमाल उपयोगी साबित हो सकता है। दरअसल, नींबू एंटीसेप्टिक गुण से समृद्ध होता है, जो डेड स्किन को निकालने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, नींबू में एंटी बैक्टीरियल प्रभाव भी होता है, जो संक्रमण से त्वचा की रक्षा कर सकता है (8)।

  • इसके लिए एक नींबू लें और उसे बीच से काटें।
  • फिर उसका एक भाग लें और अंडरआर्म्स पर रगड़ें।
  • फिर 15 मिनट के बाद उसे धो लें।

5. मुल्तानी मिट्टी

जब भी बात त्वचा को चमकदार बनाने की होती है तो वहां मुल्तानी मिट्टी का नाम जरूर आता है। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन को बाहर निकाल गहराई से त्वचा की सफाई करती है (9)। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुछ हद तक अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है।

  • इसके लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच नींबू का रस और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • 10 मिनट बाद उसे धो लें।

सावधानी:

ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से बचने के लिए किसी ऐसे पदार्थ का इस्तेमाल न करें जिससे आपको एलर्जी की समस्या हो।

अंडरआर्म्स का कालापन रोकने के लिए टिप्स -Tips To Prevent Underarm Darkening

निम्नलिखित बातों का ध्यान रखकर अंडरआर्म्स को काला होने से बचाया जा सकता है:

  • नियमित रूप से एंटीबैक्टीरियल साबुन से स्नान करें।
  • शरीर पोंछने के लिए साफ तौलिए का इस्तेमाल करें।
  • पसीना होने पर कपड़े बदलें।
  • सिंथेटिक या फिर ऐसे कपड़े पहनने से बचें जो पसीना का कारण बनते हों।
  • केमिकल युक्त हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग न करें।
  • अपनी स्किन टाइप के अनुकूल ही प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQS

1. अंडरआर्म्स का रंग काला क्यों हो जाता है? - Why Do Underarms Get Dark?

अंडरआर्म्स का रंग काला कई कारणों से हो सकता है। इसमें संक्रमण, केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल, डेड स्किन आदि प्रमुख हैं।

2. क्या डिओडोरेंट्स डार्क अंडरआर्म्स का कारण बनते हैं? - Do Deodorants Cause Dark Underarms?

हां, कुछ डिओडोरेंट्स में मौजूद इंग्रेडिएंट्स डार्क अंडरआर्म्स का कारण बन सकते हैं।

3. क्या टूथपेस्ट डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाता है? - Does Toothpaste Get Rid Of Dark Underarms?

नहीं, टूथपेस्ट डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा नहीं दिलाता है।

निष्कर्ष - Conclusion

ब्लैक अंडरआर्म्स शर्मिंदगी का कारण बन सकता है, इसलिए जरूरी है कि इससे पीछा छुड़ाया जाए। इसके लिए हमारे इस लेख में बताए गए उपायों को आप अपना सकती हैं। एक बार जब यह समस्या दूर हो जाएगी तो फिर आपको अपने स्लीवलेस कपड़े पहने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा और आप हर ट्रेंड को बेझिझक अपना सकती हैं।

Begin By Knowing Your Skin

Recommended Products

  • SK Active

    Acne-Limit Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Acne Exfoliating Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    BrightSide Facial Serum For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Age Amend Facial Serum For Women

    Buy Now

Working...