1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. चेहरे के बाल कैसे हटाएं? - How To Remove Facial Hair In Hindi?

लगभग सभी महिलाओं के फेशियल हेयर या चेहरे पर बाल होते हैं। कइयों के चेहरे पर ये इतने कम होते हैं कि दिखते नहीं है। अगर आपके चेहरे पर बाल दिखते भी हैं, तो यह बिल्कुल सामान्य सी बात है और इसके लिए आपको शर्मिंदा होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। फिर भी यदि आपको अपने चेहरे पर मोटे या ज्यादा बाल दिखते हैं, तो इससे छुटकारा पाने के कई उपाय हैं।

यहां इस आर्टिकल में हमने कुछ उपाय बताए हैं, जिनमें घरेलू उपाय के साथ एडवांस्ड तरीके भी शामिल हैं, जिनकी मदद से आप फेशियल हेयर से निजात पा सकते हैं।

चेहरे पर अनचाहे बालों के उगने के कारण - Causes For Facial Hair In Hindi

सामान्य तौर पर हर महिला के चेहरे पर ज्यादा या कम बाल होते ही हैं। अमूमन फेशियल हेयर पतले और बहुत हल्के रंग के होते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के चेहरे और बॉडी पर ज्यादा बाल हो सकते हैं, और वे दिखते भी होंगे। इस कन्डिशन को हीरुटिज्म [1] कहा जाता है। डार्क और मोटे बालों के ज्यादा उगने का कारण मेल हार्मोन या एन्ड्रोजेन का ज़्यादा तर है।

सामान्य फेशियल हेयर या पीच फ़ज [2] हीरुटिज्म द्वारा होने वाले हेयर ग्रोथ के टेक्सचर से अलग होते हैं। महिलाओं में हीरुटिज्म के ग्रोथ पैटर्न को विरिलाइज़ेशन से जोड़कर देखा जाता है। विरिलाइज़ेशन [3] एक ऐसी कन्डिशन है, जिसमें एक महिला में मेल हार्मोन्स से जुड़े गुणों का विकास हो जाता है। विरिलाइज़ेशन हीरुटिज्म की तुलना में ज्यादा व्यापक है।

चेहरे के बाल हटाने के तरीके - Methods To Remove Facial Hair In Hindi

Facial shaving before light hair removal

चेहरे के ऊपर से बाल हटाने के कई तरीके हैं, जिनमें से मुख्य के बारे में यहां विस्तार से बताया जा रहा है -

1. ट्वीजिंग – Tweezing

ट्वीजिंग एक कम मेहेंगी हेयर रिमूवल प्रक्रिया है। ट्वीजर शेविंग से अलग है, क्योंकि ये जड़ों से बाल को निकालती है। आप किसी भी फेशियल हेयर के लिए ट्वीजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अधिकतर महिलायें इसका इस्तेमाल करती हैं , खासकर आईब्रोज को शेप देने के लिए। जब आप अपने फेशियल हेयर को निकालते हैं, तो इसका रिजल्ट शेविंग से ज्यादा देर तक टिका रहता है। हालांकि, आपको तीन से आठ हफ्ते बाद फिर से ट्वीजर की जरूरत पड़ सकती है। ट्वीजर का इस्तेमाल करने के बाद उसे डिसइंफेक्ट करना न भूलें।

कैसे करें ट्वीजर का इस्तेमाल

  • अपने चेहरे को एक गीले कपड़े से साफ करें ताकि आपके बाल नरम हो जाएं।
  • उन बाल को अलग करें, जिसे आप निकालना चाहती है और प्लक करते समय स्किन को टाइट पकड़ें।
  • हेयर ग्रोथ की दिशा में एक बार में एक ही बाल को प्लक करें।
  • ट्वीजिंग से थोड़ा दर्द हो सकता है। अगर आपको कोई डिसकम्फर्ट महसूस हो, तो प्रभावी जगह पर आइस क्यूब लगा लें।

2. वैक्सिंग – Waxing

फेशियल हेयर को हटाने का एक प्रभावशाली तरीका है वैक्सिंग! वैक्सिंग करने के दो तरीके हैं- रेडीमेड वैक्सिंग स्ट्रिप और हॉट या कोल्ड वैक्स। कई ब्रांड रेडीमेड वैक्सिंग स्ट्रिप बेचते हैं, जिनका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आप चाहें तो कोल्ड या हॉट वैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि आप हॉट वैक्स चुनती हैं, तो इसके साथ एक वैक्स वॉर्मर भी लें, जिससे आपको वैक्स को सही तरीके से गरम करने का मौका मिले और आप इसके तापमान को भी कंट्रोल कर पाएं।

कैसे करें रेडीमेड वैक्सिंग स्ट्रिप का इस्तेमाल

  • अपने चेहरे और हाथ को साफ करें।
  • स्ट्रिप को अपनी दोनों हथेलियों के बीच कुछ सेकेंड तक रगड़ें।
  • स्ट्रिप को दो भागों में बांट दें।
  • स्ट्रिप को अपनी स्किन पर लगाएं और हेयर ग्रोथ की दिशा में नीचे की ओर तुरंत स्मूद करें।
  • अब अपनी स्किन को टाइट करें और हेयर ग्रोथ की दिशा के विपरीत उसे तुरंत खींच लें।

कैसे करें हॉट या कोल्ड वैक्स का इस्तेमाल

  • अपने चेहरे और हाथ को साफ करें।
  • अगर आपके पास हॉट वैक्स है, तो उसे गरम कर लें।
  • वैक्स स्टिक की मदद से वैक्स को लगा लें।
  • अब वैक्स पर एक स्ट्रिप रखें और हेयर ग्रोथ की दिशा में स्मूद करें।
  • हेयर ग्रोथ की दिशा के विपरीत स्ट्रिप को खींच लें।
  • वैक्सिंग के बाद लालिमा और इनफ्लेमेशन से बचने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

3. शेविंग – Shaving

यदि आप अपने फेशियल हेयर से निजात पाने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ रही हैं, तो शेविंग एक बढ़िया विकल्प है। आप चाहें तो डिस्पोजेबल शेवर या इलेक्ट्रिक शेवर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इनमें बिल्ट- इन ब्लेड होता है, जो आपके फेशियल हेयर को आसानी से लिफ्ट करके कट करने में मदद करता है। अधिकतर महिलाएं सिर्फ बॉडी हेयर को हटाने के लिए शेवर का इस्तेमाल करती है।

कइयों को लगता है कि शेव करने से स्किन कट जाएगी और चेहरे पर दाग रह जाएगा। लेकिन सही देखभाल के साथ आप ठोड़ी, अपर लिप्स, साइड बर्न्स आदि पर के फेशियल हेयर को आसानी से हटा सकती हैं। हालांकि, शेविंग से बाल स्थायी तौर पर नहीं जाते हैं। आपको कुछ दिन लगेगा कि आपके फेशियल हेयर गायब हो गए हैं, लेकिन वे बाद में फिर से उग जाते हैं।

कैसे करें शेवर का इस्तेमाल

  • अपने चेहरे को साफ करें और बालों को सॉफ्ट करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें।
  • हेयर ग्रोथ की दिशा में जहां भी जरूरत हो, शेवर को रोल करें।
  • शेविंग कर लेने के बाद उस जगह पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

4. थ्रेडिंग – Threading

थ्रेडिंग में एक कॉटन या पॉलिस्टर थ्रेड को अनचाहे बालों वाले एरिया पर रोल किया जाता है और फॉलिकल लेवल पर बाल को प्लक कर दिया जाता है। आईब्रोज को शेप करने या अपर लिप, चिन और साइड बर्न्स पर फेशियल हेयर को प्लक करने के लिए यह एक पॉपुलर तरीका है। थ्रेडिंग को अकेले करने में दिक्कत होती है, इसके लिए आपको किसी अन्य के मदद की जरूरत पड़ सकती है।

यह शेविंग से ज्यादा समय तक चलता है और इनग्रोन बालों को भी रोकता है। थ्रेडिंग करवाने के बाद आपको अपने चेहरे पर एलो वेरा जेल लगाना चाहिए। इससे स्किन सूद होता है और लालिमा कम होती है। लेकिन अगर आपको एक्ने है, तो आपको इससे परहेज करना चाहिए।

5. डिपिलिटरीज – Depilatories

डिपिलिटरी क्रीम कम खर्च में फेशियल हेयर रिमूवल के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हैं। ये शेविंग से ज्यादा समय तक टिकती हैं। अधिकतर डिपिलिटरी क्रीम में सोडियम, टाइटेनियम डायऑक्साइड और बेरियम सल्फाइड जैसे केमिकल्स होते हैं, जो बालों में प्रोटीन का ब्रेकडाउन कर देते हैं। इस तरह से बाल जल्दी निकल जाते हैं।

ऐसे करें डिपिलिटरी क्रीम का इस्तेमाल

  • अनचाहे फेशियल हेयर पर क्रीम को लगाएं।
  • इसे 5 से 10 मिनट लगे रहने दें।
  • गीले और साफ कपड़े का इस्तेमाल करके बालों को हटा दें।
  • अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इसके तुरंत बाद किसी हार्श लोशन या कॉस्मेटिक का प्रयोग न करें। इसकी जगह एक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र लगाएं।

6. एपिलेशन – Epilation

एपिलेशन शेविंग और ट्वीजिंग का एक बढ़िया विकल्प है। यह आपके फेशियल हेयर को ज्यादा से ज्यादा चार हफ्तों तक हटा सकता है। इसलिए, यदि आप लंबे समय तक हेयर रिमूवल से जुड़ी कोई चीज ढूंढ रही हैं, तो एपीलेटर एक बढ़िया विकल्प है।

एक एपिलेटर वैक्सिंग की तरह की जड़ों से बालों को हटाकर काम करता है। लेकिन इस प्रक्रिया में वैक्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि, आप जैसे- जैसे डिवाइस को अपने चेहरे पर विभिन्न जगहों पर घुमाते जाते हैं, यह बालों को प्लक करता जाता है। कुछ महिलाओं में एपिलेशन से सॉफ्ट और बारीक हेयर ग्रोथ भी पाए गए हैं।

कैसे करें एपिलेटर का इस्तेमाल

  • अपने एपिलेटर को सीधा पकड़ें।
  • अपनी स्किन को टाइट करके पकड़ें।
  • एब हेयर ग्रोथ की दिशा में एपिलेटर को ग्लाइड करें।
  • अगर आपको किसी भी तरह की असुविधा महसूस हो, तो उस जगह पर बर्फ का एक टुकड़ा रगड़ें।
  • एपिलेशन से पहले अपनी स्किन को एक्सफ़ोलिएट करने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

7. सामयिक नुस्खे - Topical Prescriptions

आपका डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट हेयर रिमूवल के लिए आपको ओरल या टॉपिकल ट्रीटमेंट करवाने की सलाह दे सकता है। इस विधि से रातोंरात तो आपके बाल नहीं निकलेंगे, लेकिन रिजल्ट को पाने के लिए आपको लगातार दवाइयां लेनी पड़ेंगी। आपको फेशियल हेयर रिमूवल के लिए डॉक्टर से बात किए बिना कोई भी दवाई नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन हमेशा के लिए डैमेज हो सकती है।

8. लेजर हेयर रिमूवल - Laser Hair Removal

हम कई तरह के हेयर रिमूवल विधियों के बारे में जान चुके हैं, लेकिन वे सब अस्थायी तरीके हैं। यदि आपको लंबे समय के लिए रिजल्ट चाहिए, तो आप लेजर हेयर रिमूवल चुन सकती हैं। इस तकनीक में एक लेजर और पल्सेटिंग बीम का इस्तेमाल किया है, जिससे आपके हेयर फॉलिकल डैमेज हो जाते हैं। इस तरह से आपके बाल निकल जाते हैं। बालों को वापस उगने में लगभग छह महीने लगते हैं। हालांकि, यह एक सेमी- पर्मानेन्ट सॉल्यूशन है, लेकिन कई बार हेयर ग्रोथ हमेशा के लिए बंद हो जाती है।

लेजर हेयर रिमूवल निस्संदेह एक प्रभावशाली तरीका है, लेकिन यह महंगा भी है। लेजर हेयर रिमूवल छोटे बालों पर ज्यादा अच्छे से काम करता है, इसलिए अपने फेशियल हेयर को पहले शेव जरूर कर लें।

9. इलेक्ट्रोलिसिस - Electrolysis

इलेक्ट्रोलिसिस एक अन्य हेयर रिमूवल तकनीक है, जिसे एक डर्मेटोलॉजिस्ट ही करता है। यह भी बालों के ग्रोथ को रोकता है। इस प्रक्रिया में एक एपिलेटर डिवाइस को स्किन के अंदर डाला जाता है। यह हेयर फॉलिकल में शॉर्टवेव रेडियो फ्रीकवेंसी का प्रयोग करके हेयर फॉलिकल्स को नए बालों को उगाने से रोकता है। यह आपके हेयर फॉलिकल्स को उगने से रोकता है और उगे हुए बाल गिरने लग जाते हैं। हालांकि, बेस्ट रिजल्ट के लिए आपको कई फॉलो अप की जरूरत पड़ सकती है।

चेहरे के बालों को हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies To Remove Facial Hair In Hindi

Ayurvedic face pack using gram flour,haldi & milk ubtan placed in brass bowls.

1. संतरे या नींबू के छिलके + ऑलिव ऑइल - Lemon + Olive oil

अपनी स्किन और बॉडी पर लेमन के साथ ऑलिव ऑइल के प्रयोग से आप बालों की ग्रोथ को कम कर सकती हैं।

कैसे करें तैयार

  • 2 चम्मच ऑलिव ऑइल में 2 चम्मच लेमन जूस को मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को फेशियल हेयर वाली जगह पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से मालिश करें।
  • इसके नियमित प्रयोग से आपके फेशियल हेयर का रंग बहुत हल्का हो जाएगा और आगे बाल नहीं उगेंगे।

2. बेसन + दूध - Gram Flour + Milk

बेसन एक ऐसी चीज है, जो स्किन को निखारने में अहम भूमिका निभाती है।

कैसे तैयार करें

  • 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दूध को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • इसे आधे घंटे के लिए सूखने दें।
  • हल्के हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से साफ कर लें।

3. अंडे की सफेदी + ऐलोवेरा जेल - Egg White + Aloe Vera Gel

अंडा और एलो वेरा जेल दोनों स्किन के लिए खूब फायदेमंद हैं। इनमें व्याप्त एंटी- ऑक्सीडेंट स्किन पर जादू की तरह काम करता है और फेशियल हेयर को कम करने में भी मददगार है।

कैसे करें तैयार

  • एक अंडे की सफेदी को एक चम्मच एलो वेरा जेल के साथ मिक्स कर लें।
  • इसका एक स्मूद सा पेस्ट तैयार हो जाएगा।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगे रहने दें।
  • जब यह सूख जाए तो इसे निकाल लें।
  • अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।

4. शुगर और हनी - Honey & Sugar

आप शक्कर और शहद का इस्तेमाल करके घर पर ही शुगर वैक्स को तैयार कर सकते हैं।

कैसे तैयार करें

  • 2 चम्मच शक्कर और 2 चम्मच शहद को लेकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसमें 4 से 5 चम्मच पानी डालकर इस मिश्रण को उबाल लें।
  • एक बार ठंडा हो जाए तो इसे स्किन पर लगाएं और 20 से 25 मिनट तक लगे रहने दें।
  • अब अपनी स्किन को सर्कुलर मोशन में रगड़ें और फिर धो लें।

5. ओटमील व केला - Oatmeal & Banana

केला आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करने में अहम भूमिका निभाता है। ओटमील डेड स्किन सेल्स को एक्सफ़ोलिएट [4] करता है।

कैसे करें तैयार

  • 1 पके केले को मैश कर लें।
  • इसमें 2 चम्मच पाउडर किया हुआ ओटमील मिलाएं।
  • एक स्मूद सा पेस्ट तैयार करें और अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं।
  • अपनी हेयर ग्रोथ की विपरीत दिशा में मालिश करें।
  • 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दें।
  • साफ पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।

चेहरे के बाल हटाते समय बरते जाने वाली सावधानियां – Precautions For Facial Hair Removal In Hindi

Bowl with aloe vera on wooden tray

हर फेशियल हेयर रिमूवल प्रक्रिया की अलग- अलग सावधानियां होती हैं, जिनका ध्यान हमें रखना चाहिए। जैसे-

  • डिसकम्फर्ट महसूस होते ही आइस क्यूब लगा लेना चाहिए।
  • वैक्सिंग और शेविंग के बाद रेडनेस और इनफ्लेमेशन से बचने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • थ्रेडिंग कराने के बाद आपको उस जगह पर एलो वेरा जेल का प्रयोग करना चाहिए।
  • डिपिलिटरी क्रीम के बाद भी हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना सही रहता है।
  • सबसे ज़रूरी बात, आप को अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही सही हेयर रिमूवल मेथड का चुनाव् करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQs

1. क्या ठोड़ी के बाल तोड़ने से बाल बढ़ते हैं? - Does Plucking Chin Hair Make It Grow More?

ठोड़ी के बाल तोड़ने के बाद भी बाल अपनी स्पीड से ही बढ़ते हैं।

2. क्या चेहरे के बाल हटाना अच्छा है? - Is Removing Facial Hair Good?

चेहरे के बाल हटाने से डेड स्किन सेल्स, अतिरिक्त तेल और गंदगी भी निकल जाती है। इससे चेहरा अधिक खिला- खिला दिखने लगता है।

3. क्या टूथपेस्ट चेहरे के बाल हटा देता है? - Does Toothpaste Remove Facial Hair?

इसके बारे में अब तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि यह हेयर रिमूवल का एक प्रभावशाली तरीका है।

निष्कर्ष - Conclusion

अधिक फेशियल हेयर की वजह से कोई भी व्यक्ति अपने लुक को लेकर कान्शस हो सकता है। यह कोई गंभीर बात नहीं है। कई तरह के फेशियल हेयर रिमूवल तरीके हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

Begin By Knowing Your Skin

Recommended Products

  • SK Active

    Acne-Limit Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Acne Exfoliating Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    BrightSide Facial Serum For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Age Amend Facial Serum For Women

    Buy Now

Working...