1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. चेहरे पर ग्लिसरीन से कैसे लाएं ग्लो - How To Use Glycerin For Glowing Face In Hindi

क्या आप जानते हैं कि ग्लिसरिन आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक कर सकता है? जी हां, ग्लिसरिन का इस्तेमाल स्किन केयर इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा किया जाता है। ग्लिसरिन एक फायदेमंद ह्यूमेक्टेंट है जो आपकी स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट करता है। यह नॉन- कॉमेडोजेनिक, नॉन- एलरजेनिक, किफायती और प्राकृतिक तौर पर निकाला गया पौधे का स्रोत है। इसलिए, आप इसे बच्चों, उम्रदराज, और ड्राई, ऑइली और सेंसिटिव स्किन वाले प्रोडक्ट्स में जरूर पाएंगे।

ग्लिसरीन क्या है? - What Is Glycerin?

ग्लिसरिन एक नॉन- टॉक्सिक, बिना गंध और बिना रंग का अल्कोहलिक तरल पदार्थ है, जो अमूमन एनिमल फैट्स और वनस्पति तेल में पाया जाता है। एक नैचुरल ह्यूमेक्टेंट या स्किन कन्डिशनर के तौर पर ग्लिसरिन आपकी स्किन को हाइड्रेटेड, मुलायम और कोमल [1] रखता है।

यह आपकी स्किन को खतरनाक एनवायरनमेंटल आक्रामक तत्वों से भी बचाता है, साथ ही स्किन के टेक्सचर को सुधारता भी है। ग्लिसरिन कई स्किन डिसॉर्डर को भी ठीक करता है, जिसमें रूखी त्वचा और चोट लगी स्किन शामिल है। इस इनग्रेडिएन्ट में आपके संपूर्ण स्वास्थय को भी सुधारने की क्षमता है।

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के तरीके - Ways To Use Glycerin On Face In Hindi

Rose face pack for dry skin

ग्लिसरिन को चेहरे पर लगाना पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका इस्तेमाल कई फेशियल क्रीम और क्लीनजर में किया जाता है। क्योंकि ग्लिसरिन आसानी से नमी के साथ धूल और प्रदूषण को भी आकर्षित करता है, यह कुछ लोगों के लिए इरिटेशन का कारण बन सकता है। इसलिए, आपको आदर्श तौर पर ग्लिसरिन को पानी या गुलाब जल में मिला कर ही अपने चेहरे पर लगाना चाहिए।

ग्लिसरिन को चेहरे पर लगाने के कई तरीके हैं, जिसमें फेस वॉश, टोनर, मॉइस्चराइजर और लिप बाल्म शामिल हैं।

1. ग्लिसरिन फेस वॉश

ग्लिसरिन आपकी त्वचा पर जमी हर तरह की गंदगी और प्रदूषण को हटा देता है। यह एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर के तौर पर भी काम करता है। आपको जब भी मेकअप हटाना हो तो आप मेकअप रिमूवर की जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेस वॉश के तौर पर ग्लिसरिन लगाने का तरीका

  • अपने चेहरे को पानी से धोएं।
  • थोड़ा सा ग्लिसरिन कॉटन बॉल पर लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • आंखों और मुंह को बचा कर रखें।
  • इसे स्किन में एब्जॉर्ब होने दें।
  • कुछ मिनट बाद धो लें।

2. ग्लिसरिन टोनर

ग्लिसरिन आपकी त्वचा के रोम छिद्रों में कसाव लाता है। इसका स्किन पर टोनर के तौर पर इस्तेमाल जादुई असर ला सकता है । लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें।

टोनर के तौर पर ग्लिसरिन लगाने का तरीका

  • आधा कप गुलाब जल लें।
  • इसमें ग्लिसरिन की कुछ बूंदें डालें।
  • अब इसे कॉटन बॉल की मदद से अपनी स्किन पर हौले से लगाएं।
  • इसके बाद स्किन पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।

3. ग्लिसरिन युक्त मॉइस्चराइज़र

ग्लिसरिन आपकी स्किन के लिए नैचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम [2] करता है। लेकिन इसे पानी या अन्य किसी इनग्रेडिएन्ट के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मॉइस्चराइज़र के तौर पर ग्लिसरिन लगाने का तरीका

  • अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लीनजर से अच्छी तरह धो लें।
  • ग्लिसरिन को पानी या किसी अन्य इनग्रेडिएन्ट में मिला कर अपने चेहरे के हर हिस्से पर अच्छे से लगाएं।
  • सुनिश्चित करें कि यह आपकी आंखों के अंदर न चला जाए।
  • आप चाहें तो ग्लिसरिन को 2 बूंद बादाम तेल या किसी अन्य एसेंशियल ऑइल में मिला कर अपना खुद का मॉइस्चराइज़र तैयार कर सकते हैं ।

4. ग्लिसरिन लिप बाल्म के तौर पर

ग्लिसरिन किसी भी केमिकल आधारित लिप बाल्म से कहीं ज्यादा सॉफ्ट और जेन्टल है। यह होंठों को एक्सफोलिएट करके डेड स्किन को बाहर निकालता है। इसके साथ ही आपके होंठ खूबसूरत, गुलाबी और मुलायम बनते हैं।

लिप बाल्म के तौर पर ग्लिसरिन लगाने का तरीका

  • ग्लिसरिन को शीया बटर, कोकोआ बटर या नारियल तेल के साथ मिला लें।
  • अपने होंठ साफ करने के बाद इसे लगा लें।
  • रात भर लगे रहने दें।

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे - Benefits Of Using Glycerin On Face

Model Using Natural Cosmetic Product For Hydrated, Glowing And Healthy Facial Derma

ग्लिसरिन हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके कुछ लाभ हैं,

1. मॉइस्चराइजिंग के गुण - As A Moisturiser

ग्लिसरिन से त्वचा में नमी के स्तर में सुधार आता है। यह पर्यावरण से नमी को आकर्षित करता है और इसे आपकी स्किन में डालता है। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ, मुलायम और नम रहती है।

2. मुंहासे का उपचार - Acne Treatment

ग्लिसरिन स्किन के रोम छिद्रों में तेल नहीं ऐड करते हैं। इस तरह से यह एक्ने वाली त्वचा के लिए बढ़िया क्लीन्जर का काम करते हैं। यह त्वचा के रोम छिद्रों को साफ करके धूल और गंदगी को हटाता है।

3. बुढ़ापा रोधी उपचार - Anti- Ageing Treatment

आपको यह जानकार आश्चर्य होगा लेकिन यह सौ फीसद सच है कि ग्लिसरिन आपकी त्वचा पर दिखने वाले उम्र के असर को धीमा करता है। आपकी स्किन में कसाव लाता है और लंबे समय के लिए स्किन को झुर्रियों से मुक्त [3] रखता है। यह स्किन में अतिरिक्त नमी लाकर त्वचा पर दिखने वाली बारीक रेखाओं को कम करता है और आपकी स्किन जवां नजर आती है।

4. ब्लेमिशेज और निशानों को कम करता है - Reduces Blemishes & Marks

ग्लिसरिन में एक्सफ़ोलिएटिंग, मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो ड्राई स्किन को सूद करता है। यह स्किन पर से डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। शोध बताते हैं कि जिन क्रीम में ग्लिसरिन होता है, वे चेहरे पर दिखने वाले निशानों और ब्लेमिशेज को कम करते हैं।

5. स्किन बैरियर की मरम्मत - Repairs Skin Barrier

ग्लिसरिन को जब हाइलूरोनिक के साथ मिला कर इस्तेमाल में लाया जाता है तो यह स्किन बैरियर की मरम्मत करता है और प्रोटेक्टिंग एजेन्ट की तरह काम करता है। यह हवा से पानी को आकर्षित करके इसे स्किन में बनाए रखता है और स्किन में पानी की कमी नहीं होने देता है।

6. स्किन को हील करने के गुण - Skin Healing Properties

ग्लिसरिन में इतनी कमाल की क्षमता होती है कि यह बाहरी प्रदूषण के तत्व और इरिटेन्ट के खिलाफ स्किन की सुरक्षा करते हैं। अगर स्किन में किसी तरह की चोट भी लगी है तो ग्लिसरिन लगाने से वह ठीक [4] हो जाती है। अगर आपकी स्किन क्रैक हुई है तो भी आप ग्लिसरिन के नियमित इस्तेमाल से उसे ठीक कर सकते हैँ।

7. ड्राई स्किन का बढ़िया समाधान - Dry Skin Solution

ग्लिसरिन एक बढ़िया ह्यूमेक्टेंट है, जो आपकी ड्राई स्किन की ओर नमी को आकर्षित [5] करता है। यह बिल्कुल एलो वेरा, हाइलूरोनिक एसिड और शहद की तरह काम करता है। इसको अगर आप रोजाना अपनी स्किन पर लगाएंगे तो आपकी ड्राई और पैची स्किन बिल्कुल नॉर्मल हो जाएगी। ग्लिसरिन आपकी स्किन के पीएच बैलेन्स को बनाए रखने में भी मदद करता है। एकजिमा और सोरायसिस जैसे स्किन कन्डिशन में भी ग्लिसरिन बहुत मददगार है।

8. डी-टैन समाधान के रूप में - As a de-tan solution

ग्लिसरिन सूरज की तेज अल्ट्रा वायलेट किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है और सन टैन को हल्का करके स्किन की रंगत को सुधारता है। यह रोम छिद्रों को भी साफ करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके स्किन सेल्स की सारी अशुद्धता भी साफ हो जाएगी। जब आप इसे नींबू के साथ मिला कर लगाते हैं तो यह शानदार तरीके से टैन को हटाता है।

त्वचा पर ग्लिसरीन का उपयोग करने की सावधानियां और सुझाव - Precautions & Tips Of Using Glycerin On Face In Hindi

Young woman sitting indoor applying moisturizing nourishing cream for hands.

1. ग्लिसरिन हमारी त्वचा पर जेन्टल तरह से काम करता है। बावजूद इसके यह सलाह दी जाती है कि आप इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ग्लिसरिन को गुलाब जल में मिला कर इस मिश्रण को अपनी हथेली के उलटे तरफ लगा कर 24 घंटे इंतजार करें। यदि आपकी स्किन को कोई एलर्जीक रिएक्शन नहीं होता है तो इसे आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। यह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

2. यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो कभी भी ग्लिसरिन को सीधे अपनी स्किन पर लगाने से परहेज करें। इसे हमेशा किसी न किसी चीज में मिला कर ही स्किन पर लगाएं।

3. ग्लिसरिन से कुछ लोगों को सन सेन्सिटिविटी हो सकती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप रात को सोने से पहले ही ग्लिसरिन लगा लिया करें। यदि आप दिन में ग्लिसरिन लगा रह हैँ तो घर से बाहर निकलने से पहले अपनी स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाया करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQ’S

1. क्या मैं रोज अपने चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकता हूं? - Can I Use Glycerin On My Face Everyday?

ग्लिसरिन आपकी स्किन में नमी को बनाए रखने के लिए परफेक्ट है। आप इसका इस्तेमाल रोजाना अपने चेहरे पर कर सकते हैं। कई तरह की क्रीम और क्लीनजर में ग्लिसरिन का प्रयोग किया जाता है। बेबी प्रोडक्ट्स भी ग्लिसरिन का इस्तेमाल करते हैं।  

2. क्या हम रात भर चेहरे पर ग्लिसरीन लगा कर छोड़ सकते हैं? - Can We Apply Glycerin On Our Face Overnight?

ग्लिसरिन एक नैचुरल ह्यूमेक्टेंट है। यह पर्यावरण और आपकी स्किन के अंदरूनी लेयर से नमी को आकर्षित करता है। अगर आप इसे लगातार कई महीनों तक रात भर अपनी स्किन पर लगा कर छोड़ते हैं, तो आपकी त्वचा का अंदरूनी लेयर ड्राई हो सकता है। और अंततः स्किन पर उम्र का असर दिखने लगेगा। ग्लिसरिन को अपनी त्वचा पर रात के समय लगाएं। लेकिन इसे सोने से पहले या फिर लगाने के 15- 20 मिनट बाद सादे पानी से साफ करना न भूलें। यदि आप इसे पूरी रात लगाए रखना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि यह सही तरीके से डायल्यूटेड हो।

3. क्या ग्लिसरीन के प्रयोग से स्किन चमकने लगती है?- Does Glycerin Make Skin Glow?

ग्लिसरिन को स्किन पर लगाने से यह स्किन में मॉइस्चर को अवशोषित कर लेता है। यह स्किन के टॉप लेयर की ओर नमी को आकर्षित करता है। यह झुर्रियों के दिखने को कम करने में भी मददगार है और इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और स्मूद दिखने के साथ ही चमकने भी लगती है।

निष्कर्ष – Conclusion

ग्लिसरिन एक जेन्टल इनग्रेडिएन्ट है, जिसका इस्तेमाल अमूमन कॉस्मेटिक और बेबी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने के लिए भी सही है और अपने हाइड्रेटिंग एवं मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है।

लेकिन हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। आपकी स्किन टाइप यह निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाती है कि आपकी स्किन किसी खास इनग्रेडिएन्ट को लेकर कैसे रिएक्ट करेगी। और यह बात जानना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है ।

Begin By Knowing Your Skin

Recommended Products

  • SK Active

    Acne-Limit Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Acne Exfoliating Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    BrightSide Facial Serum For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Age Amend Facial Serum For Women

    Buy Now

Working...