1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. 10 तरीके स्वाभाविक रूप से सफेद बालों को काला करने के How To Turn White Hair Into Black Naturally In Hindi?

क्या अपने आप को आईने में देखने पर आपको सफेद बाल झांकते हुए दिख रहे हैं? जाहिर सी बात है कि मन दुखी हो गया होगा। सफेद होते बाल भला किसे अच्छे लगते हैं? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिनके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो आपका दुखी होना वाजिब है। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अपने सफेद बालों को रोकना चाहते हैं, उन्हें वापस काला करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

सफेद बाल क्या हैं? - What Is White Hair?

फेद बाल आपके प्राकृतिक उम्र बढ़ने की एक प्रक्रिया है। आपकी त्वचा में कई मिलियन बालों के रोम कूप होते हैं, जिनमें मेलानिन नामक पिगमेंट होता है। आपकी उम्र जैसे बढ़ती जाती है, बालों के रोम कूप इस पिगमेंट को खो देते हैं और आपके बाल सफेद होने लगते हैं।

सफेद बाल होने के कारण - What Causes White Hair In Hindi?

Tobacco cigarette butt on the floor

1. जेनेटिक्स : कई स्टडीज बताते हैं कि समय से पहले सफेद होते बाल जेनेटिक्स से संबंधित हैं। यानी कि अगर आपके पिता या मां के बाल समय से पहले सफेद हुए हैं तो हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा हो।

2. तनाव : तनाव से कई परेशानियां होती हैं, और यह कई बीमारियों की जड़ भी है। यह ना सिर्फ हमारी मानसिक स्थिति को कमजोर करता है बल्कि बालों को भी समय से पहले सफेद करने के लिए जिम्मेदार है। नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किए गए एक रिसर्च में तनाव और कम होते स्टेम सेल्स [1] के बीच संबंध पाया गया। इससे बचने के लिए रोजाना मेडिटेशन और योग करना चाहिए।

3. डाइट : अगर आप असंतुलित डाइट लेते हैं, प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक, नमक और चीनी का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में फ्री रेडिकल जेनरेशन बढ़ता है। इससे बालों के सफेद होने की संभावना बढ़ जाती हैं। कई शोध और रिसर्च बताते हैं कि अगर आप अपनी डाइट में एंटी—ऑक्सीडेंट समृद्ध खान- पान को शामिल करते हैं तो इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सफेद बालों को रोकते हैं।

विटामिन की कमी भी पिगमेंटेशन को प्रभावित करती है। विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन ई और बायोटिन की कमी समय से पहले बालों को सफेद कर देती है। ऐसे में विटामिन समृद्ध भोजन और विटामिन सप्लीमेंट्स को अपनी डाइट में शामिल करके इसे वापस ठीक किया जा सकता है। बेरी, ग्रीन टी, ब्रोकोली, ऑलिव ऑयल और फ़िश जैसे भोज्य पदार्थों को आपको प्राथमिकता देनी चाहिए।

4. प्रदूषण और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस : हवा में व्याप्त गंदगी, फ्री रैडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस [2] का निर्माण करती है। इससे मेलानिन सेल्स डैमेज होती हैं और बालों का सफेद होना बढ़ जाता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस तब होता है जब फ्री रैडिकल्स और एंटी- ऑक्सीडेंट के बीच असंतुलन हो जाता है।

5. धूम्रपान : धूम्रपान ना सिर्फ फेफड़ों के कैंसर और ह्रदय रोग का कारण बनता है, बल्कि आपके बालों को भी जोखिम [3] में डालता है। धूम्रपान ब्लड वेसल्स को संकुचित करता है, बालों के रोम कूप में रक्त के संचार को कम करता है और हेयर लॉस का कारण बनता है। सिगरेट के धुएं में टॉक्सिन होते हैं, जो बालों के रोम कूप को प्रभावित करके समय से पहले सफेद कर देते हैं। धूम्रपान से पिगमेंट लॉस होने के चांसेज बढ़ते हैं।

इसलिए, अगर आपको अपने सफेद बालों को काला करना है तो धूम्रपान करना आज ही छोड़ दें।

6. चिकित्सकीय स्थितियां : ऑटो इम्यून बीमारियां और थायरॉयड सफेद बालों को बढ़ा सकते हैं। ऑटो इम्यून बीमारियों में आपका अपना इम्यून सिस्टम आपके सेल्स की सुरक्षा करने की बजाय उन्हें नष्ट कर देता है। इससे आपके बालों के पिग्मेंटेशन पर भी असर पड़ता है। इसी तरह, आपका थायरॉयड ग्लैंड आपके बालों के रंग को प्रभावित करता है।

सफेद बालों का इलाज - White Hair Treatments In Hindi

कुछ जगहों पर सफेद बालों के इलाज के बारे में बात की जाती है, लेकिन इन इलाजों का सफलता दर बहुत कम है। या यूं कहें तो इसके बारे में कुछ सही जानकारी नहीं है। समय से पहले सफेद होते बालों को ठीक करने में व्यक्ति के शरीर की सही प्रतिक्रिया करना आवश्यक है। यह इलाज बहुत ज्यादा समय लेता है और इसके परिणाम बहुत धीरे- धीरे नजर आते हैं।

क्या सफेद बाल प्राकृतिक रूप से काले हो सकते हैं? - Can White Hair Turn Black Naturally In Hindi?

Woman holding in hand a fresh green broccoli

सफेद होते बालों को रोका जा सकता है। डाइट, प्रदूषण, ब्लीचिंग और तनाव जैसी कुछ स्थितियों में सफेद बालों को धीमे- धीमे प्राकृतिक रूप से काला किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको संतुलित डाइट और कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना जरूरी है। निम्नलिखित कुछ घरेलु उपचार आपके काम आ सकते हैं।

सफेद बालों के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार - Natural Home Remedies For White Hair

Best hair therapy on wooden surface that is onion juice well mixed with organic olive oil.

1. काली चाय Black Tea

काली चाय में टैनिक एसिड होता है, जो आपके बालों को काला करता है और इसमें चमक भी बनाए रखता है। सालों से दादी- नानी इस नुस्खे को अपनाती आई हैं।

  • इसे तैयार करने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच चाय पत्ती या 2 से 3 टी बैग्स।
  • इसे पानी में डाल कर उबाल लें, ध्यान रखें कि आपको इसमें चीनी नहीं डालनी है।
  • इसे ठंडा होने दें।
  • अपने बाल सादे पानी से भिगो लें और इस काली चाय वाले पानी को बालों पर डालें।
  • आधे घंटे बालों पर लगे रहने दें और फिर सही तरीके से धो लें।
  • आप चाहें तो इस चाय मिश्रण का इस्तेमाल अपने रेग्युलर कंडीशनर के साथ मिला कर भी कर सकते हैं। ध्यान यह रखें कि आपको काली चाय के इस मिश्रण को साफ स्कैल्प और बालों पर लगाना है।

2. नींबू का रस और नारियल तेल Lemon juice and coconut oil

नींबू का रस और नारियल तेल को मिला कर आप साइट्रिक एसिड, लॉरिक एसिड, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और फ्लेवोनॉयड्स युक्त मिश्रण को तैयार कर सकते हैं। ये सब तत्व काले बालों के विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। ये समय से पहले सफेद होते बालों को रोकते हैं और तैलीय स्कैल्प नहीं होने देते।

  • मीडियम साइज के बालों के लिए आपको 2 चम्मच नींबू का जूस और इतनी ही मात्रा में नारियल का तेल लेना है।
  • दोनों को अच्छी तरह से मिला कर मिश्रण को तैयार कर लें।
  • आप इस मिश्रण को कम से कम एक घंटे के लिए बालों पर लगाए रखें और उसके बाद शैम्पू कर लें।

3. करी पत्ता और नारियल तेल Curry leaves and coconut oil

करी पत्ता का इस्तेमाल सदियों से चिकित्सकीय कारणों से होता आया है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फर्म टेक रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में भी लिखा है कि करी पत्ता सफेद बालों को ठीक करने [4] के साथ ही समय से पहले सफेद होते बालों को रोकता है।

  • इसे बनाने के लिए आपको करी पत्ता को नारियल तेल या जोजोबा ऑयल में मिलाना है।
  • इस मिश्रण को तब तक गर्म करें, जब तक कि इसका रंग हल्का काला ना हो जाए।
  • इसे ठंडा होने दें और फिर इस तेल को हौले से अपने स्कैल्प पर लगाएं।
  • बढ़िया परिणाम के लिए रात भर लगे रहने दें।

4. मेहंदी और कॉफ़ी Henna and coffee

यह मिश्रण सफेद बालों को काफी हद तक काला करता है।

  • इसे तैयार करने के लिए मेहंदी को गर्म ब्लैक कॉफी में मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को तीन- चार घंटे के लिए बालों पर लगा कर रखें।
  • आप चाहें तो इसमें अंडे, ऑलिव ऑयल और दही भी मिला सकते हैं। यह बालों और स्कैल्प को हेल्दी भी रखता है।

5. प्याज का रस Apply Onion Juice

प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बालों में कालापन लाने के लिए भी बढ़िया इलाज है। इसमें कैटेलेस होता है। यह एक ऐसा एंजाइम है जो प्राकृतिक रूप से आपके बालों को काला करता है।

  • आप 2 या 3 प्याज को काट कर उसे मिक्सर में चला लें।
  • अब एक बारीक सूती कपड़ा लेकर उसमें इस मिश्रण को छान लें। प्याज का जूस निकल जाएगा।
  • अब इस जूस को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और आधे- एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • बाद में शैम्पू कर लें।

6. सेज का पानी Sage water

सेज की पत्तियों के साथ बने मिश्रण को बालों पर लगाने और स्कैल्प पर रगड़ने से आपके सफेद बाल छिप सकते हैं। सेज में पिगमेंटेशन होता है, जो प्राकृतिक तौर पर सफेद बालों को काला कर देता है। इसके साथ ही सेज में ऐसे एंटी- ऑक्सीडेंट होते हैं, जो सफेद बालों के पनपने को रोकते हैं।

  • सेज की पत्तियों और 2 ब्लैक टी बैग्स को एप्पल साइडर विनेगर में मिलाकर 3 से 4 सप्ताह तक रहने दें।
  • उसके बाद विनेगर को किसी बॉटल में रख ले।
  • इस मिश्रण को बालों पर लगाने से सफ़ेद बाल प्राकृतिक तौर पर काले हो जाते हैं।

7. आंवला Amla

बाल के कई समस्याओं के लिए आंवला बेहतर इलाज है। समय से पहले सफेद होते बालों के लिए यह बहुत सही तरीके से काम करता है। इसमें एंटी- ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही, इसमें एंटी- एजिंग गुण भी होते हैं।

  • इसे तैयार करने के लिए आपको एक आंवला से जूस निकाल कर इसे एक नींबू के जूस के साथ मिक्स कर लेना है।
  • अब इस मिश्रण को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे के लिए लगे रहने दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें और मुलायम तौलिए से थपथपा कर पोंछ लें।
  • यदि आप आंवला के पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे नारियल या जैतून के तेल के साथ मिलाएं।
  • इस मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक कि इस तेल का रंग न बदल जाए।
  • इस गुनगुने तेल को अपने बाल और स्कैल्प पर लगाएं।

8. बादाम के तेल के साथ नींबू Lemon with almond oil

बादाम तेल विटामिन ई युक्त होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और समय से पहले सफ़ेद हो रहे बालों को रोकता है। वहीं, नींबू का जूस बालों के विकास को बढ़ा कर उनमें चमक डालता है।

  • सफ़ेद बालों से मुक्ति पाने के लिए आपको 2:3 के अनुपात में बादाम तेल और नींबू के जूस को लेकर मिलाना है।
  • इस मिश्रण से स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें और करीब आधे घंटे बाद धो लें।

9. अंडे के साथ हर्बल उपाय Herbal remedy with egg

अंडों में विटामिन बी 9 होता है, जो हमारे बालों के लिए बहुत बढ़िया हैं। कई स्टडीज बताते हैं कि कुछ तरह के विटामिन बी के ज्यादा डोज लेने से सफ़ेद होते बालों की प्रक्रिया को वापस किया जा सकता है।

10. जंक फूड से दूरी Avoid junk food

कई जंक फूड में चीनी होती है, जो हमारे बालों को सफ़ेद करने के लिए जिम्मेदार है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी शरीर में विटामिन ई की मात्रा को कम करता है।

सफेद बालों को काला करने के लिए कुछ और उपाय - Other Tips For Reversing White Hair In Hindi

चावल के पानी से बाल धोएं : यह सदियों पुरानी चीनी पद्धति है, जिसमें चावल के पानी को किसी मन्त्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। चावल पकाते समय उससे निकले पानी को आप बॉटल में डाल कर एक- दो दिन के लिए रहने दें। इस पानी से बालों को धोने से स्कैल्प का पीएच स्तर संतुलित रहता है और प्राकृतिक तेल भी बना रहता है। सप्ताह में तीन बार इस पानी से बाल धोने से सफ़ेद बाल नहीं उगते हैं।

सरसों के तेल से मालिश : सरसों के तेल में सेलेनियम, एंटी- ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड, विटामिन, मिनरल और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। ये सब मिलकर स्कैल्प को मुलायम और जवां बनाए रखते हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से बालों के रोम कूप समय से पहले उम्रदराज नहीं होते हैं और बाल सफ़ेद नहीं होते हैं। गुनगुने सरसों के तेल को स्कैल्प पर लगाने से सफ़ेद बालों को रोका जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQs

क्यों सफेद बालों को तोड़ना गलत है? Why Plucking White Hair Is A Bad Idea?

अधिकतर लोगों द्वारा यह माना जाता है कि सफ़ेद बालों को तोड़ना सही नहीं है। ऐसा करने से वे और ज्यादा उगने लगेंगे। यह सच नहीं है। एक बाल के रोम कूप से सिर्फ एक बाल ही उग सकता है। इसके बावजूद आपको अपने सफेद बालों को तोड़ना नहीं चाहिए। इससे आपके बालों के रोम कूप कमजोर हो जाते हैं और हो सकता है कि नियमित तौर पर बाल तोड़ने से रोम कूप से बाल उगने बंद हो जाएं। आप तो नहीं चाहेंगे ना कि आपके बालों का घनत्व कम हो जाए? तो, इसलिए सफेद बालों को तोड़ना बंद कर दीजिए।

सफेद बाल किस कमी से होते हैं? What deficiency causes white hair?

विटामिन बी 12 की कमी ही मुख्य तौर पर समय से पहले सफ़ेद बालों का कारण है।

क्या सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं? Can you get rid of white hair?

सही जांच और इलाज के जरिए सफ़ेद होते बालों को रोका जा सकता है और कुछ मामलों में वापस काला किया जा सकता है। इसके लिए सही डाइट और सही तरीके से बालों की देखभाल से मदद मिलती है।

निष्कर्ष – Conclusion

सही तरीके से बालों की देखभाल और संतुलित डाइट के सेवन से आप सफेद होते बालों को रोक सकते हैं। हो सकता है कि आपके सफेद बाल वापस काले होने भी लगें! अगर आप अपने सफेद बालों को डाई नहीं करना चाहते हैं तो आपको अपने बालों के अनुकूल सेफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। यही नहीं, सफेद बालों के इलाज, शैम्पू और अन्य प्रोडक्ट के लिए अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

Begin By Knowing Your Skin

Recommended Products

  • Volume Restore Shampoo

    Volume Restore With Oil Balance Shampoo

    Buy Now
  • Damage Repair Conditioner

    Intense Moisture With Total Damage Repair Conditioner

    Buy Now
  • Hair Serum

    Rosemary & Caffeine Pro-Growth Hair Serum

    Buy Now
  • Dry Scalp Anti Dandruff Shampoo

    Dry Scalp Treatment & Anti-dandruff Shampoo

    Buy Now

Working...