1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. झुर्रियों के बारे में पूरी जानकारी - All About Wrinkles In Hindi

इंसान का व्यक्तित्व उसके चेहरे से झलकता है। इससे जुड़ीं परेशानियां कई बार हमारे कॉन्फिडेंस पर भी असर डालती हैं। वैसे तो झुर्रियां एक सामान्य प्रक्रिया है, जो एक उम्र के बाद आती ही हैं, लेकिन वक्त से पहले झुर्रियों का आना अच्छा नहीं है। यह आपको उम्रदराज दिखाता है।

तो आज बात करेंगे झुर्रियों की। जानेंगे की ये क्या क्या हैं? आखिर क्यों ये कम उम्र में भी लोगों को परेशान करती हैं? झुर्रियों को कैसे दूर किया जा सकता है और कुछ प्राकृतिक उपचार, जो झुर्रियों को कम करने में कारगर हैं।

झुर्रियां क्या हैं? - What Are Wrinkles?

उम्र बढ़ने के साथ हमारी त्वचा में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया हैं झुर्रियां। जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, त्वचा की कोशिकाएं अधिक धीरे-धीरे विभाजित होती हैं और त्वचा की मध्य परत (डर्मिस) पतली होने लगती है। यह त्वचा को लचीलापन प्रदान करती है। जैसे-जैसे यह पतली होती जाती है, त्वचा की सतह पर गड्ढे बन जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा नमी को भी बरकरार नहीं रख पाती। इन सब वजह से चेहरे पर झुर्रियां हो जाती हैं। [1]

झुर्रियों के लक्षण – Symptoms Of Wrinkles In Hindi

ज्यादातर लोगों को लगता है कि झुर्रियां उन्हें थका हुआ और बूढ़ा दिखाती हैं, जबकि यह इंसान के चेहरे की एक सामान्य विशेषता है। लेकिन समय से पहले झुर्रियों का दिखाई देना भी सही नहीं है। झुर्रियां आपकी त्वचा में बनने वाली रेखाएं हैं, जो कई बार बहुत गहरी हो जाती हैं। यह सबसे पहले व्यक्ति की आंखों, माथे, गाल और होठों के आसपास दिखाई देती हैं। आपको इन पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर युवा उम्र में झुर्रियां इन जगहों पर दिख रही हैं, तो स्किन एक्सपर्ट से मिलें। वह आपकी स्किन का आकलन करके ट्रीटमेंट शुरू करेंगे। [2]

झुर्रियों के कारण - Causes Of Wrinkles In Hindi

झुर्रियां या चेहरे की रेखाओं के लिए कई कारक होते हैं। इनमें से कोई भी कारक आपके चेहरे पर झुर्रियों की वजह बन सकता है, जो इस प्रकार हैं।

1. उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां आना

2. जो लोग धूप में ज्यादा काम करते हैं, उनमें भी झुर्रियां जल्द दिखाई देती हैं।

3. मांसपेशियों का कम मूवमेंट

4. अगर त्वचा उम्र से पहले लटक जाए, तो भी झुर्रियां आ जाती हैं।

5. कोई चोट या सर्जरी

6. मुंहासे

7. ऐसे लोग जो अधिक धूम्रपान यानी स्मोकिंग करते हैं [3]

झुर्रियों का इलाज - Treatment Of Wrinkles In Hindi

झुर्रियों का इलाज मुमकिन और कई इलाज आसानी से उपलब्ध भी हैं। आज हम आपको ऐसे ट्रीटमेंट के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा कारगर और आजमाए जा रहे हैं।

 

1. लेजर रिसर्फेसिंग - Laser Resurfacing

लेजर स्किन रिसर्फेसिंग की मदद से झुर्रियों का उपचार किया जाता है। सूर्य से चेहरे को हुई क्षति या मुंहासों की वजह से स्किन को हुए नुकसान में भी लेजर रिसर्फेसिंग की जाती है। इसमें लेजर की मदद से परत दर परत त्वचा को बहुत सटीक रूप से हटाया जाता है। यह नए और स्वस्थ कोलेजन के विकास को बढ़ावा देता है। इससे त्वचा के बेहतर होने में मदद मिलती है। अगर आपके आंखों, माथे या मुंह के नीचे या आसपास झुर्रियां हैं, तो लेजर रिसर्फेसिंग करवा सकते हैं।

मुंहासों के मामले में लेजर उपचार के लिए तब तक इंतजार करना चाहिए, जब तक आपके मुंहासे नियंत्रित न हो जाएं। इसे कराने से पहले डॉक्टर को अपनी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताएं, हो सकता है कि कुछ मामलों में डॉक्टर इंतजार करने के लिए कहें । लेजर रिसर्फेसिंग आमतौर पर गोरे रंग वाले लोगों के लिए ज्यादा बेहतर होती है, क्योंकि गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में हाइपरपिग्मेंटेशन (त्वचा का काला पड़ना) का खतरा अधिक होता है। इस उपचार के बाद 3 महीने तक धूप में निकलने से बचना चाहिए। [4]

2. रासायनिक पील - Chemical Peel

केमिकल पील से त्वचा को स्मूथ किया जाता है, जिससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। केमिकल पील में कई तरह के रसायन होते हैं, जो त्वचा की क्षतिग्रस्त बाहरी परतों को हटाते हैं। इसके बाद आपका शरीर त्वचा की एक नई परत का निर्माण करता है। केमिकल पील को मेडिकल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। अगर झुर्रियां बहुत ज्यादा नहीं हैं, तो डॉक्टर के बताए पील को स्टोर से खरीदकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा अनुभवी डॉक्टर की मदद से भी इसे लगवा सकते हैं, अगर झुर्रियां बहुत अधिक हैं। जिन लोगों को सोरायसिस या एक्जिमा जैसी स्किन प्रोब्लेम्स हैं, उन्हें इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह उपचार एक महीने से लेकर कुछ साल तक कारगर रहता है। हालांकि कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

3. डर्माब्रेशन - Dermabrasion

डर्माब्रेशन वह है, जहां आपकी त्वचा की ऊपरी परतों को एक उपकरण की मदद से हटा दिया जाता है। यह आपकी त्वचा की सतह को चिकना करता है और एक हफ्ते में नई त्वचा कोशिकाएं बनने से त्वचा ठीक हो जाती है। यह उपचार आमतौर पर मुंह के आसपास की रेखाओं के लिए किया जाता है। इस उपचार के दौरान एक इंजेक्शन भी दिया जाता है, ताकि दर्द ना हो। डर्माब्रेशन की वजह से कभी-कभार त्वचा के रंग में परिवर्तन, निशान और संक्रमण जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

Cosmetologist makes beauty treatment for female  in beauty salon

4. फिलर्स - Fillers

झुर्रियां, जो लंबे वक्त से हैं या फिर दबी हुई त्वचा को उठाने के लिए फिलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। मुंह, नाक और ठुड्डी के आसपास की सिलवटों और झुर्रियों में इस ट्रीटमेंट का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। फिलर के तौर पर हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलर्स ट्रीटमेंट किसी व्यक्ति को अधिकतम 6 महीने तक उपचार प्रदान करते हैं। इसके बाद यह ट्रीटमेंट दोबारा लेना होता है। कई लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स भी नजर आते हैं और उन्हें अस्थायी सूजन या दर्द से गुजरना पड़ सकता है। [5]

5. फेस-लिफ्ट- Facelift

फेसलिफ्ट एक सर्जिकल प्रक्रिया है। इसमें चेहरे और गर्दन से अतिरिक्त त्वचा और चर्बी को हटा दिया जाता है। मांसपेशियों और संयोजी ऊतक परतों (टिशू लेयर्स) को भी कस कर ठीक किया जाता है। यह ट्रीटमेंट 7 से लेकर 10 साल तक असरदार रहता है। डॉक्टर आपकी त्वचा, झुर्रियां और चेहरे की बाकी परेशानियों को देखकर फेस-लिफ्ट के बारे में फैसला लेते हैं।

चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For Wrinkles In Hindi

1.एलोवेरा

एलोवेरा एक प्राकृतिक उत्पाद है, जिसका इस्तेमाल त्वचा की विभिन्न समस्याओं में किया जाता है। एलोवेरा में 75 तरह के विटामिन, एंजाइम, खनिज, शर्करा आदि होते हैं, जो हमारी त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। झुर्रियों में इसके सकारात्मक परिणाम देखे गए हैं।

  • अगर आपके घर या आसपास एलोवेरा उपलब्ध है, तो उसके प्लांट से एक छोटा टुकड़ा काट लें।
  • चम्मच की मदद से उसके अंदर का जेल निकाल लें।
  • जेल को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके लिए मिक्सी या ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जेल को त्वचा पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। यह मसाज उंगलियों की मदद से चेहरे पर नीचे से ऊपर की ओर करें।
  • आंखों के नीचे और माथे पर हल्के हाथ से मसाज करें। उसके बाद एलोवेरा को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर सिर्फ पानी से चेहरे को धो लें।
  • सप्ताह में दो से तीन दिन यह किया जा सकता है।

2.एग व्हाइट

अंडे के सफेद भाग को फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करके झुर्रियों का उपचार किया जाता है।

  • कई लोग इसके साथ नींबू और शहद मिलाकर भी लगाते हैं। आप भी चाहें तो इन्हें मिक्स कर सकते हैं। वरना सिर्फ सफेद हिस्से को अच्छे से फेंटकर चेहरे पर लगा लें और सूखने का इंतजार करें।
  • जब लगे कि मास्क की एक परत बन गई है, तो उसे गीले कपड़े की मदद से हटा लें।
  • इसे सप्ताह में एक बार किया जा सकता है।
  • अगर आपको अंडे से एलर्जी है, तो इस उपचार को ना अपनाएं।

3.नारियल तेल

नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। नारियल तेल के इस्तेमाल से त्वचा में कसावट आती है और यह सूर्य की रोशनी से होने वाले नुकसान से भी बचाता है, जिसकी वजह से भी झुर्रियां होती हैं। नारियल तेल हर तरह की त्वचा में कारगर है और कभी भी लगाया जा सकता है। लेकिन सबसे बढ़िया तरीका है कि इसे रात में सोने से पहले लगाना।

4. पपीता का फेस मास्क

पपीते में पाए जाने वाले तत्व कोलेजन और इलास्टिन को खत्म करते हैं, जिनकी वजह से झुर्रियां पैदा होती हैं। पपीते का फेस मास्क त्वचा के लिए हीलिंग का काम करता है, जिससे स्किन चिकनी और सॉफ्ट होती है।

  • पपीते को मैश करके अच्छे से फेंट लें और रात को सोने से पहले लगाएं।
  • इसे लगाकर तब तक इंतजार करें, जब तक यह सूख जाता है।
  • फिर सो जाएं और अगले दिन सुबह उठकर चेहरा धों लें।
  • सप्ताह में दो बार इस मास्क को लगा सकते हैं।

झुर्रियों से बचाव - Prevention From Wrinkles In Hindi

  • सूर्य के सीधे संपर्क में आने से बचें। अच्छी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। अगर धूप में निकलना भी हो, जो शरीर को कवर रखें। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे की धूप से खासतौर पर बचने की जरूरत है।
  • धूम्रपान यानी स्मोकिंग झुर्रियों की प्रमुख वजह बन सकती है। स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश करें। आप किसी नशा मुक्ति केंद्र की मदद भी ले सकते हैं।
  • अगर झुर्रियां बहुत ज्यादा हैं, आप बोटॉक्स ट्रीटमेंट करा सकते हैं, लेकिन यह नई बनने वाली झुर्रियों को नहीं रोक सकता।
  • अपनी नींद की टाइमिंग और सोने की स्थिति को बदलें। पीठ के बल सोने से बचना चाहिए। नरम तकिए का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे की त्वचा पर उसका असर ना पड़े।
  • खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वस्थ और संतुलित आहार लें। खूब पानी पीयें। नियमित व्यायाम करने और तनाव को कम करने की जरूरत है, इसके लिए पॉजिटिव सोच अपनानी चाहिए।
  • अपने चेहरे को दिन में दो बार साफ और मॉइस्चराइज करें। सनस्क्रीन रोजाना लगाएं, सर्दियों में भी। तेज धूप के दौरान हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन को फिर लगाएं। [6]

Laughing girl with flawless skin applying moisturizer cream on her face

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - Frequently Asked Questions

1. क्या आप झुर्रियों को उलट सकते हैं? - Can You Reverse Wrinkles?

हां आप झुर्रियों को उलट सकते हैं और इन्हें ठीक किया जा सकता है। इसके लिए कई तरह के प्राकृतिक और क्लीनिकल उपचार आजमाए जाते हैं। ऊपर लिखे कुछ उपचारों की मदद से महीनों से लेकर कई साल तक झुर्रियों को काबू किया जा सकता है। कई तरह के प्राकृतिक मास्क भी चेहरे पर लगाकर झुर्रियों को कम किया जा सकता है। खानपान में बदलाव, डाइट में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करके भी झुर्रियों को जल्दी आने से रोका जा सकता है। [7]

2. क्या पीने का पानी झुर्रियों को उलट सकता है? - Can Drinking Water Reverse Wrinkles?

पानी न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है, बल्कि यह नमी को भी बनाए रखता है और आपकी त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ाता है। जब आपकी त्वचा अधिक कसी हुई होगी, तो आपके चेहरे पर झुर्रियों की संख्या कम हो जाएगी, जिससे आपको एक भरपूर और भरी हुई त्वचा मिलेगी। [8]

3. क्या नारियल का तेल झुर्रियों में मदद करता है? - Does Coconut Oil Help Wrinkles?

नारियल के तेल में उच्च लॉरिक एसिड होता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए फायदेमंद होता है। कोलेजन त्वचा की दृढ़ता और इलास्टिसिटी बनाए रखने के लिए जाना जाता है। क्योंकि नारियल का तेल त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, तो यह महीन रेखाओं और झुर्रियों को बहुत कम करता है। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए जाने जाते हैं। [9]

निष्कर्ष - Conclusion

झुर्रियों का होना एक सामान्य प्रक्रिया है। तमाम वजहों के कारण कई बार लोगों को समय से पहले झुर्रियों से जूझना पड़ता है। लेकिन बेहतर खानपान और उपचार की मदद से झुर्रियों को काबू किया जा सकता है। कम उम्र में होने वाली झुर्रियों को खत्म करना संभव है, और बड़ी उम्र में भी इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। प्राकृतिक उपचार आजमाकर लंबे समय तक त्वचा को जवां बनाया जा सकता है।

Begin By Knowing Your Skin

Recommended Products

  • SK Active

    Acne-Limit Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Acne Exfoliating Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    BrightSide Facial Serum For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Age Amend Facial Serum For Women

    Buy Now

Working...