1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. चेहरे से सफ़ेद दाग हटाने के लिए आसान उपाय - White Spots on Face In Hindi

चेहरे पर सफेद दाग बहुत परेशान करते हैं। फिर चाहे स्किन बेरंग हो जाती है या फिर छोटे – छोटे बम्प ही क्यों नहीं नजर आने लगते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि काफी हद तक इन सफेद दागों का इलाज संभव है। साथ ही, कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

सफ़ेद दाग क्या होते हैं? - What Are White Spots In Hindi?

सफेद दाग स्किन पर तब दिखने लगते हैं, जब स्किन प्रोटीन या डेड स्किन सेल्स स्किन की सरफेस के नीचे फंस जाते हैं। ये डिपिगमेंटेशन या कलर लॉस का परिणाम भी हो सकते हैं। सफेद दाग अमूमन चिंता का विषय नहीं होते हैं लेकिन अगर कुछ हफ्तों में ये ठीक नहीं होते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।

सफेद दाग होने का कारण – Causes Of White Spots In Hindi

सफेद दाग कई हेल्थ कन्डिशन और कारणों की वजह से हो जाते हैं, जिसमें तनाव, हार्मोन असंतुलन, पर्यावरण कारक, थेरेपी के प्रभाव और अन्य डिसऑर्डर शामिल हैं। ये सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि बॉडी के अन्य हिस्सों में भी हो जाते हैं। सफेद दाग एक परेशान करने वाली स्किन कन्डिशन है, जो आपके फेशियल कम्प्लेक्शन और प्राकृतिक सुंदरता को खराब कर सकते हैं। अधिकतर बार सफेद दाग अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन बेहतर होगा कि यदि आप डर्मेटोलॉजिस्ट से मिल लें और अपना इलाज करा लें। यदि आपकी स्किन पर सफेद दाग कुछ महीनों के बेसिक इलाज के बाद भी ठीक नहीं होते हैं और बार- बार दिखते रहते हैं, साथ ही बॉडी के अन्य हिस्सों अपर भी दिखने लगें तो जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से दोबारा मिलें और इलाज कराएं।

सफेद दाग के लक्षण – Symptoms Of White Spots In Hindi

Women skin with blemish and spots

स्किन पर कहीं भी छोटे या बारीक साइज के व्हाइते, पिंक या रेड डॉटस दिख जाएँ तो समझ लीजिए कि आपकी स्किन सफेद दाग का शिकार हो रही है। स्किन पर व्हाइट कलर के पैच, छोटे व्हाइट डॉटस के साथ बम्पी स्किन, स्केली या ड्राई फ्लेकी स्किन, खुजली वाली स्किन, बम्प या पिंपल्स की तरह रैश सफेद दाग के लक्षण हैं।

सफेद दाग के प्रकार – Types Of White Spots In Hindi

1. मिलिया - Milia

मिलिया अमूमन बच्चों को होता है, लेकिन बड़ों की स्किन पर भी दिखता [1] है। ये छोटे, गोल और हार्ड सफेद रंग के बम्प होते हैं, जो अमूमन चेहरे पर दिखते हैं। इन्हें मिल्क स्पॉटस भी कहा जाता है, ये आंखों, गाल और नाक के पास होते हैं।

कारण

मिल्क स्पॉटस चेहरे पर तब हो जाते हैं, जब केराटिन और डेड स्किन सेल्स स्किन सरफेस के नीचे फंस जाते हैं। किसी स्किन केयर प्रोडक्ट या सूरज की तेज रोशनी में जाने से एलर्जिक रिएक्शन होता है और मिलिया निकाल जाते हैं।

इलाज

  • केराटिन को हटाना : मेडिकल ग्रेड नीडल का इस्तेमाल करके एक सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट केराटिन को निकाल लेता है।
  • रेटिनॉइड क्रीम : इसका इस्तेमाल आंखों के आस- पास की स्किन पर किया जा सकता है।
  • माइक्रोडर्माब्रेजन : इसके तहत प्रभावित क्षेत्र के ऊपरी सतह को हटाया जाता है।

2. पिटीरियासीस अल्बा - Pityriasis Alba

इसे स्केली पैच भी कहा जाता है। यह एक स्किन कन्डिशन और एगजिमा का प्रकार है, जिसकी वजह से बेरंग स्किन पर फ्लेकी पैच हो जाते हैं।

कारण

इस स्किन कन्डिशन के असल कारण के बारे में ठीक से पता नहीं है। लेकिन इसे सूरज के एक्सपोजर से जोड़कर देखा जाता है।

इलाज

अगर आप यह सोच रहे हैं कि पिटीरियासीस अल्बा से कैसे निजात पाया जाए तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यह अपने आप ठीक हो जाता है और इसके लिए किसी इलाज की जरूरत नहीं है। हां, यदि कोई खुजली है तो उसे मॉइश्चराजर और हाइड्रोकॉर्टिसोन जैसे टॉपिकल स्टेरॉइड का इस्तेमाल [2] करके ठीक कर सकते हैं।

3. विटीलिगो - Vitiligo

स्किन में मेलानिन यानी पिगेमेंटेशन की कमी से विटीलीगो हो जाता है। ये चेहरे पर पैच या छोटे व्हाइट स्पॉटस होते हैं, जो छोटे दाग के तौर पर उभरते हैं और फिर बॉडी के अन्य हिस्सों तक पहुंच [3] जाते हैं।

कारण

ऐसा डॉक्टर लोगों का मानना है कि विटीलीगो गाल पर तब पनपते हैं, जब एंटीबॉडीज जो मेलानिन को नष्ट करते हैं, बॉडी में हो जाते हैं। जिनके परिवार में पहले से विटीलीगो किसी को हो चुका है, उन्हें इसके होने के ज्यादा चांसेज होते हैं।

इलाज

टॉपिकल क्रीम, अल्ट्रा वायलेट लाइट थेरेपी, ओरल मेडिकेशन, स्किन ग्राफ्टिंग (बॉडी के एक हिस्से से स्किन हटा कर उसे बॉडी के दूसरे हिस्से में अटैच किया जाता है)। जिन लोगों को विटीलीगो है, उन्हें हमेशा सनस्क्रीन लगा कर रखना चाहिए क्योंकि सूरज की किरणें प्रभावित स्किन को जला सकती हैं, डैमेज कर सकती हैं।

4. टिनीया वर्सीकलर - Tinea Versicolor

टिनीया वर्सीकलर एक ऐसी कन्डिशन है, जिसमें स्किन पर हल्के या गहरे पैच हो जाते हैं। ये स्किन पर फंगस की वजह से हो जाते हैं और अमूमन संक्रामक नहीं होते हैं।

कारण

एक फंगस की वजह से टिनीया वर्सीकलर हो जाता है और कुछ मामलों में इससे रैश होने की आशंका रहती है।

इलाज

डर्मेटोलॉजिस्ट एंटी फंगल क्रीम, शैंपू, साबुन आदि के इस्तेमाल की सलाह देता है। फ्लूकोनाजोल जैसे एंटी फंगल मेडिकेशन [4] से भी इस स्थिति को रोका और बचा जा सकता है।

5. इडीओपैथिक ग्यूटेट हाइपोमेलनोसिस - Idiopathic Guttate Hypomelanosis

इन्हें अक्सर सन स्पॉटस कहा जाता है।

कारण

इडीओपैथिक ग्यूटेट हाइपोमेलनोसिस का कारण अज्ञात है लेकिन यह माना जाता है यूवी किरणों के सामने लंबे समय तक रहने की वजह से इसका संबंध है।

इलाज

टॉपिकल स्टेरॉइड के इस्तेमाल से स्किन इनफ्लेमेशन को कम किया जाता है। रेटिनॉइड सेल ग्रोथ और हाइपरपिगमेंटेशन को बढ़ा कर काम करते हैं। इस स्किन कन्डिशन से बचने का सबसे बढ़िया तरीका सनब्लॉक [5] का इस्तेमाल करना है।

सफेद दाग का इलाज - Treatments For White Spots In Hindi

मिलिया सफेद दाग होने की स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट मेडिकल ग्रेड नीडल का इस्तेमाल करके एक केराटिन को निकाल लेता है। माइक्रोडर्माब्रेजन प्रक्रिया के तहत प्रभावित क्षेत्र के ऊपरी सतह को हटाया जाता है।

विटीलीगो के इलाज में अल्ट्रा वायलेट लाइट थेरेपी और स्किन ग्राफ्टिंग (बॉडी के एक हिस्से से स्किन हटा कर उसे बॉडी के दूसरे हिस्से में अटैच किया जाता है) का इस्तेमाल करके इसे ठीक किया जाता है।

सफेद दाग कम करने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies For White Spots In Hindi

Neem leaves for skin care

1. नीम - Neem Leaves

नीम एक बढ़िया एंटी- फंगल और एंटी- बैक्टीरियल एजेंट है, जो फंगल सफेद दागों के खिलाफ काम करता है। विटीलीगो को ठीक करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे लाएं उपयोग में

  • नीम के फूलों के साथ इसकी पत्तियों को सूखा कर पाउडर बना लें।
  • इसे एक गिलास पानी में रोजाना घोल कर पिएं ।
  • आप चाहें तो नीम की पत्तियों को स्किन पर लगा भी सकते हैं।
  • नीम की पत्तियों को पानी के साथ मिला कर पेस्ट बना लें।
  • इसके स्किन पर हुए सफेद दागों पर लगाएं।
  • नियमित तौर पर इसे लगाने से सफेद दाग धीरे- धीरे गायब हो जाएंगे।

2. ग्रीन टी - Green Tea

ग्रीन टी एंटी- इनफ्लेमेटरी और एंटी- ऑक्सीडेंट एजेंट [6] हैं, जो विटीलीगो के इलाज में यहां भूमिका निभाते हैं। ये फ्री रैडिकल्स को हटा कर स्किन को हील करते हैं।

कैसे लाएं उपयोग में

  • ग्रीन टी बैग को काट कर इसकी पत्तियों को निकाल लें।
  • अब इन पत्तियों में शहद मिला लें।
  • अब चेहरे को फेशियल क्लीनजर से साफ करके थपथपा कर पोंछ लें।
  • अब स्किन पर ग्रीन टी और शहद के मिश्रण को लगाएं।
  • 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और थपथपा कर पोंछ लें।

3. नारियल तेल - Coconut Oil

माइक्रोबियल या फंगल कन्डिशन की वजह से हुए सफेद दाग जैसे एगजिमा को नारियल तेल के जरिए ठीक किया जा सकता है।

कैसे लाएं उपयोपग में

  • नारियल तेल को एक शीशी में निकाल कर रख लें।
  • इसे रुई की मदद से उन जगहों पर लगाएं जहां सफेद दाग हैं।

4. दही – Curd

दही आपकी स्किन को सूरज की रोशनी से हुए खतरों से बचाता है। यह आपकी स्किन को डीटाक्सफाई करता है और नमी भी लाता है।

कैसे लाएं उपयोग में

  • ताजी दही में हल्दी पाउडर और टमाटर का जूस मिला कर मिश्रण तैयार कर लें।
  • स्किन को अच्छी तरह से साफ करके पोंछ लें।
  • अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं।

5. पपीता – Papaya

पपीता एक नैचुरल एक्सफोलिएटर होता है और इसमें पपैन एन्ज़ाइम का सबसे ज्यादा कान्सन्ट्रैशन होता है। यह स्किन को इवन लुक देता है।

कैसे लाएं उपयोग में

  • पके पपीता को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • अब इसे स्किन पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से मालिश भी कर सकते हैं।
  • करीब 15 मिनट इसे स्किन पर लगे रहना दें और फिर सादे पानी से साफ कर लें।

सफेद दाग के लिए आहार – Diet For White Spots In Hindi

Fresh dairy products having milk,cottage,cheese and eggs

आप जो खाते हैं, आप वैसे ही दिखते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा सही खान- पान करें। कई बार स्किन पर सफेद दाग इसके खतरनाक चिन्ह होते हैं कि आपको संतुलित डाइट लेने की जरूरत है। जब आपकी बॉडी में कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई और अन्य एसेंशियल मिनरल की कमी हो जाती है तो आपकी स्किन पर सफेद दाग दिख सकते हैं। इसलिए, अपनी डाइट में दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, सीड्स, मटर, वेजीटेबल ऑइल, बीन्स, सी फूड, पॉल्ट्री आदि को जरूर शामिल किया करें।

सफेद दाग से बचने के उपाय – Prevention Tips For White Spots In Hindi

स्किन पर सफेद दाग से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • आपको घर से बाहर निकालने से कम से कम 15 मिनट पहले एसपीएफ 30+ ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद दाग यूवी एक्सपोजर से हो सकते हैं। और बाहर रहने पर हर 2 घंटे के बाद इसे लगाते रहें। इसी तरह बाहर निकलने पर पूरी बाजू के कपड़े पहन करें। सनग्लासेज को भी लगाया करें। संभव हो तो सुबह के 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें।
  • कई लोग जिन्हें विटीलीगो की शिकायत रहती है, उन्हें कॉफी पीने से दिक्कत होने लगती है। इसलिए, कॉफी, व्हाइट सीरियल, रेड वाइन और ब्रोकोली जैसी चीजें खाने से परहेज करें। ये हाइड्रोकिनोन में समृद्ध होते हैं, जो डिपिगमेंटेशन काए कारण बन सकता है।
  • अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए रोजाना 8 गिलास पानी पिएं जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा।
  • जोजोबा ऑइल, नारियल तेल या शी बटर वाले मॉइश्चराइजर लगाया करें, खास कर तब जब आपके सफेद दाग एगजीमा या सोराएसीस की वजह से हों।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - FAQs

क्या सफेद दाग छूने से फैलता है? - Does White Spots Spread By Touching?

अन्य स्किन डिसऑर्डर से ठीक अलग सफेद दाग छूने से बिल्कुल भी नहीं फैलते हैं।

सफेद दाग को ठीक होने में कितना समय लगता है? - How Long Does White Spots Take To Heal?

यह सफेद दाग के अपर निर्भर करता है कि वह किस तरह का है। कुछ तरह के सफेद दाग कुछ दिनों एमन अपने आप ठीक हो जाते हैं तो कुछ को इलाज की जरूरत पड़ती है। कई बार तो कुछ खास तरह के सफेद दाग इलाज के बाद भी पूरी तरह से ठीक नहीं होते हैं। हां, उनका बढ़ना या फैलना जरूर रुक जाता है।

सफेद दाग में कौन सा साबुन लगाना चाहिए? - Which Soap Should Be Applied In White Spots?

सफेद दाग होने की स्थिति में एंटी- फंगल साबुन का ही प्रयोग करना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

अमूमन अधिकतर व्हाइट स्पॉटस खतरनाक नहीं होते हैं और इन्हें ठीक किया जा सकता है। लेकिन इनके होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जरूर जाएं। अगर शुरुआत में ही इनका इलाज शुरू कर दिया जाए तो इनके फैलने को रोका जा सकता है। आप घरेलू उपायों के इस्तेमाल से इन्हें ठीक और कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही इनसे बचने के उपाय जैसे सूरज की तेज किरणों से बचना, सही डाइट लेना आदि पर भी ध्यान देते रहें।

Begin By Knowing Your Skin

Recommended Products

  • SK Active

    Acne-Limit Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Acne Exfoliating Facial Cream For Women

    Buy Now
  • SK Active

    BrightSide Facial Serum For Women

    Buy Now
  • SK Active

    Age Amend Facial Serum For Women

    Buy Now

Working...